failuretosuccessstory

Elementor #365

MAMAEARTH BEAUTY COMPANY MARKET CAP 13,772 CRORE RUPPES

 

परिचय :-
MAMAEARTH भारत की सबसे सफल ब्यूटी और पर्सनल केयर कंपनियो में से एक हैं | इसकी शुरुआत 2016 में ग़ज़ल अलघ और वरुण अलघ ने की थी | शुरुआत में यह कंपनी केवल बेबी केयर प्रोडक्ट बनती थीं | लेकिन आज यह कंपनी स्किनकेयर ,हेयर केयर ,बॉडी केयर ,और कई अन्य श्रेणियों में काम करती है | इसकी पेरेंट कंपनी HONASA CONSUMER बाद में UNICORN बनी और फिर शेयर बाज़ार में लिस्ट  (IPO ) हुई |

शुरुआत कैसे हुई ?

जब वरुण और ग़ज़ल माता -पिता बनने वाले थे , तो उन्होंने बेबी केयर के बारे में सोचना शुरू कर दिया था | अपने बच्चे के लिए वह केमिकल- फ्री और सुरक्षित PRODUCT चाहते थे | लेकिन ऐसे प्रोडक्ट भारत में नहीं थे | फिर वे  अमेरिका से बेबी केयर प्रोडक्ट मंगाने लगे ,लेकिन यह तरीका उन्हें जमा नहीं |
इस समस्या ने उन्हें एक नया व्यवसाय शुरू करने की प्रेरणा दी |
सीख़ :- सफल व्यवसाय अधिकतर किसी वास्तविक समस्या के समाधान से शुरू होते है |

Mamaearth सक्सेस स्टोरी:-

ग़ज़ल अलघ और वरुण अलघ ने 2016 में Mamaearth कंपनी की शुरुआत की |
कंपनी की शुरुआत आसान नहीं थी | लोगों को  नए ब्रांड पर भरोसा दिलाना सबसे बड़ी चुनौती थीं | इसलिये उन्होंने केवल विज्ञापन नहीं किये ,बल्कि हर
उत्पाद के बारे में खुलकर बताया कि उसमें कौन -से इंग्रीडिएंट हैं और क्यों है | उन्होंने सोशल मीडिया, पेरैंटिंग ब्लॉग और इंफ्लुएंसर्स की मदद से लोगों का विश्वास जीता | धीरे-धीरे ग्राहकों ने महसूस किया कि यह ब्रांड उनकी जरूरतों को समझता है |

कंपनी की शुरुआत बेबी केयर product से हुई | लेकिन बाद में कंपनी ने Hair care ,Skin Care ,Face Wash  ( sun) सनस्क्रीन और कई अन्य प्रोडक्ट लॉन्च किये |
कंपनी ने ग्राहकों से फ़ीडबैक लेने का भी नियम बनाया है | इस तरह की रणनीति ने Mamaearth को भारत के सबसे तेजी से बढ़ने वाले D2C ब्रांड में शामिल कर लिया |
कंपनी की सफलता के साथ कई चुनोतियाँ भी आई | बढ़ती प्रतिस्पर्धा ,ऑफलाइन विस्तार और बदलती ग्राहक पसंद के कारण कंपनी को अपनी रणनीतियों में बदलाव करना पड़ा | भारतीय जलवायु और भारतीय त्वचा के हिसाब से उन्होंने उत्पाद बनाये | बेबी केयर से शुरू हुई कंपनी स्किन केयर के पूरे बाज़ार तक फैल गई |
लेकिन लगातार नए प्रोडक्ट ,बेहतर मार्केटिंग और ग्राहकों की जरूरतों पर ध्यान देकर उसने अपनी स्थिति मजबूत रखी |  

 

       इस कहानी से क्या सीख मिलती है |

  •      बड़ी सफलता की शुरुआत  अक्सर एक छोटी समस्या से होती है |
  •      ग्राहकों की समस्या को  समझना सबसे बड़ा बिजनेस आइडिया बन सकता है |
  •       भरोसा किसी ब्रांड की सबसे बड़ी  ताकत होता है |
  •       डिजिटल मार्केटिंग और सही ब्रांडिग छोटे व्यवसाय को भी बड़ा बना सकती है |
  •        सफलता मिलने के बाद भी लगातार सीखना और बदलना जरुरी होता है |

MAMAEARTH BUSINESS MODEL :-

  Mamaearth का Business Model यह बताता है कि कोई कंपनी ग्राहकों को मूल्य (value )        देती है | और उससे पैसे कैसे कमाती है |
  Mamaearth का मॉडल मुख्य रूप से D2C (Direct-to-Consumer)   

  Omnichannel  +House  Of Brand पर आधारित है |
   Mamaearth की सबसे बड़ी ताकत Value proposition है ,जो कंपनी ग्राहकों को देती है |

 

   Toxin Free Product

  •    Natural Ingredients
  •     Dermatologically Tested Products
  •     Affordable Premium Quality
  •     Eco-Friendly Packaging
  •     Transparent Ingedient List
  • Ex . यदि कोई ग्राहक केमिकल- फ्री फेस वॉश चाहता है , तो Mamaearth खुद को एक सुरक्षित और भरोसेमंद विकल्प के रूप में प्रस्तुत करता है |

 

  Channels
   Mamaearth कई चैनलो  के माध्यम से बिक्री करता है |

   Online :
  * Official  Website , Amazon ,Flipkart ,Nykaa , Blinkit , Zepto ,Instamart .

   Offline :
    मेडिकल स्टोर , सुपर मार्केट ,ब्यूटी स्टोर , Modern Trade ,लोकल कॉस्मेटिक shops .

   Customer Relationship :-
   Mamaearth सिर्फ उत्पाद नहीं बेचता बल्कि ग्राहकों के साथ दीर्धकालिक संबंध भी बनाता है |
  जहां बाकी ब्रांड लोगों की बात कम सुनते है, ऐसे में Mamaearth ने लोगों की तकलीफ को समझा |       कंपनी के संस्थापकों ने भी यह तय कर लिया था  कि वो पहले ऐसे ब्रांड होंगे जो ग्राहकों की बात सुनेंगे |
  आज भी कंपनी में 1500 लोगों से हर महीने बात करके Feedback लिया जाता है | इसका फ़ायदा भी    उन्हें मिला | Mamaearth का लक्ष्य सिर्फ बेबी केयर प्रोडक्ट लॉन्च करना था | लेकिन ग्राहकों से बात   करने पर पता चला कि  माता -पिता को भी ऐसे उत्पाद चाहिए | इस तरह से यह कंपनी पूरे ब्यूटी और      personal care सेगमेंट में business करने लगी |

  इसके लिए  कंपनी उपयोग करती है:

  •     Instagram
  •      YouTube
  •      Influencer Marketing
  •     Customer Reviews
  •      Loyalty Programs
  •      E-Mail Marketing
  •      WhatsApp Communication

और customer Feedback के आधार पर नए उत्पाद विकसित किये जाते है |

Revenue Streams ( कमाई कैसे होती है ?)

  • Mamaearth की आय के मुख्य स्रोत  हैं:
  • Product Sales
  •  Shampoo
  •  Face Wash
  •  Hair Oil
  •  Sunscreen
  •  Serum
  •  Baby Products
  •  Makeup
  • E-Commerce Sales

 

  Amazon ,Flipkart, Nykaaदि से बिक्री Own Website(या खुद की वेबसाइट से बिक्री)
 सीधे बिक्री होने पर कंपनी को अधिक मार्जिन मिलता है, क्योंकि बीच में कोई बिचौलिया नहीं होता है |
 Offline Retail स्टोर और डिस्ट्रीब्यूटर नेटवर्क से भी बड़ी आय होती है |

  Parent Company Honasa Consumer

 Mamaearth की Parent कंपनी Honasa Consumer LTD. सिर्फ Mamaearth से ही नहीं ,बल्कि अपने अन्य हाउस ऑफ़ ब्रांड से भी आय जनरेट करती है |

  •  The Derma Co.( एक्टिव इंग्रेडिएंट आधारित स्किनकेयर )
  •  Aqualogica ( हाइड्रोजन आधारित स्किनकेयर )
  •  BBlunt ( हेयर केयर और हेयर कलर )
  •  Dr. Sheth’s (स्किन केयर ब्रांड )
  • इन सभी ब्रांड्स और सेल्स चैनल्स से मिलने वाले कुल पैसे ही कंपनी का मुख्य रेवेन्यू  स्रोत बनाते है |

ग़ज़ल अलघ की startup Story  (Mamaearth Success Story)

   बिज़नेस स्टेट्जी और ग्रोथ :-
   Mamaearth ने भारतीय बाज़ार में तेज़ी से अपनी जगह बनाई है |
  इसकी मुख्य वजह थी :-
   शुरुआत में ही प्रोडक्ट को अपनी वेबसाइट और Amzone ,Flipkart जैसे ई -कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर         बेचना |
    उन्होंने नए माता -पिता और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के माद्यम से वर्ड ऑफ़ माउथ (word of         Mouth ) पब्लिसिटी पर जोर दिया था |
  बेबी केयर प्रोडक्ट की सफलता के बाद ,उन्होंने वयस्कों के लिए स्किन केयर ,हेयर केयर और         कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी लॉन्च किये |
Plant Goodness ” अभियान चलाया , जिसमें हर आर्डर पर एक पेड़ लगाने का वादा किया गया |

ग़ज़ल अलघ की कहानी से हमें यह सीख मिलती है कि कैसे  एक  व्यक्तिगत समस्या (personal Problem ) अरबों रुपये के व्यवसाय में बदल सकतीहै |
  शुरुआती जीवन :-
  ग़ज़ल का जन्म 2 सितंबर 1988 को चंडीगढ़ में हुआ था |

ग़ज़ल अलघ ने पंजाब यूनिवर्सिटी से( BCA ) की पढ़ाई पूरी की बाद में न्यूयार्क एकेडमी ऑफ़ आर्ट्स से आर्ट्स की पढ़ाई की |उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक कॉर्पोरेट ट्रेनर के रूप में की थीं |

  स्टार्टअप का विचार :-
  कैसे शुरुआत हुई ?
  जब ग़ज़ल और उनके पति वरुण अलघ माता- पिता बने ,तब उन्हें पता चला कि उनके बेटे की त्वचा          बहुत   संवेदनशील है और उसे केमिकल- फ्री प्रोडक्ट की जरुरत है |
  भारत में मिलने वाले अधिकतर बेबी प्रोडक्ट्स में नुकसानदेह केमिकल ( जैसे Toxin ,Paraben ,       Sulphate ) पाए जाते थे | सुरक्षित प्रोडक्ट के लिए उन्हें विदेश से सामान मंगवाना पड़ता था | 

   जब उन्होंने    रिसर्च की, तो उन्होंने पाया की यह समस्या सिर्फ उनकी नहीं ,बल्कि भारत के लाखों  नए     माता-पिता की है |

  Mamaearth की स्थापना (2016 )

इस समस्या का समाधान निकालने के लिए ग़ज़ल और वरुण ने मिलकर Honasa Consumer Privat ,Limited ) के तहत Mamaearth ब्रांड की शुरुआत की |
इस तरह भारत में 100 % टॉक्सिन फ्री और “Made Safe” सर्टिफाइड बेबी प्रोडक्ट उपलब्ध किये गए |
उन्होंने केवल 6 बेबी केयर प्रोडक्ट से शुरुआत की थी | 

  मुख्य उपलब्धियां:

साल 2022 में Mamaearth की मूल कंपनी (Honasa Consumer ) 1 बिलियन से अधिक की वैल्यूएशन के साथ एक “ यूनिकॉर्न “बन गई |
ग़ज़ल अलघ “शार्क टेंक इंडिया ” (सीजन1) में एक जज के रूप में नजर आई, जिससे उनकी और उनके ब्रांड की लोकप्रियता और बढ़ गई |
नवम्बर 2023 में honasa consumer limited का IPO आया और कंपनी भारतीय शेयर बाज़ार में सफलतापूर्वक हिट हुई |
गजल अलघ की कहानी से हमे यह सीख मिलती है , कि अगर आप समाज या किसी वास्तविक समस्या को हल करने पर ध्यान केंद्रित करते हे ,तो एक साधारण विचार भी अरबों रुपये के बिज़नेस में बदल सकता है |

Mamaearth की पेरेंट कंपनी Honasa Consumer Limited का IPO 31 October 2023 को खुला था,और 2 November 2023 को बंद हुआ था |
शेयर बाज़ार (BSE ) और (NSE ) पर इसकी listing 7 november 2023 को हुई

  Mamaearth IPO :-

1.  Mamaearth के IPO का price और Lot size kya था ?
     Price Band : ₹308 से ₹324 प्रति शेयर |

  * Lot size :1 लॉट में 46 शेयर थे |

* न्यूनतम निवेश ( Retail Investors) : 1 लॉट के लिये  “₹14,904 का न्यूनतम निवेश जरुरी था |

  2 . IPO का कुल size (total issue size ) कितना था ?
  कंपनी ने IPO के जरिए कुल 1,701 करोड़ जुटाए थे | 

  इसमें ₹ 365 करोड़ का( fresh issue) और बाकी हिस्सा  offer for sale (OFS ) थे |

  3 . Mamaearth का IPO किस नाम से List हुआ था ?
  Mamaearth ब्रांड की मुख्य कंपनी का नाम Honasa Consumer Limited है , इसलिये यह     शेयर बाज़ार में इसी नाम से List हुआ था |

  4 . IPO का पैसा कंपनी कहाँ इस्तेमाल कर रही है?

  •  ब्रांड प्रमोशन और विज़ापन (Marketing Expenses ) के लिए |
  •  नए स्टोर खोलने के लिए |
  •   अपनी सब्सिडीयरी BBlunt के नएSalon खोलने और सामान्य कॉर्पोरेट कार्यो के लिए |

  5 . Honasa Consumer के पोर्टफोलियो  में Mamaearth के अलावा कोन- से ब्रांड्स है ?
    Mamaearth के अलावा इस कंपनी में और भी ब्रांड है

  •  The Derma Co .- science based skincare
  •  Aqualogica – hydration / skincare
  •  BBlunt – हेयर केयर & styling
  •  Dr. Sheth ‘s – dermatologist
  •  Staze 9 to 9 /staze Beauty – makeup
  •  Lumineve – night -focused skincare
  •  Reginald Men – men’s grooming का

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top